फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 17 जून 2022

यथा राजा तथा प्रजा - लघुकथा

 यथा राजा तथा प्रजा - लघुकथा 



राजभवन से निकलते ही प्रजा ने अपने सम्राट को घेर लिया. कुछ प्रजा ज़न अत्यंत भावुक होकर सम्राट के चरणों में गिर कर गिड़गिड़ाने लगे - " महाराज भुखमरी, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी के कारण हम बहुत त्रस्त हैं. प्रभु कृपा कीजिए. हमारी रक्षा कीजिए." सम्राट उन सब को आश्वस्त करते हुए बोले - " घबराये नहीं. मैंने मंहगाई, बेरोजगारी, अपराधों पर फिल्म बनाने के निर्देश दे दिए हैं. राष्ट्र हित में हुआ तो उन फ़िल्मों को टैक्स फ्री भी कर दूँगा. ठीक है! " प्रजा यह आश्वासन पाते ही हर्ष मग्न होकर नृत्य करने लगी।

शुक्रवार, 10 जून 2022

नंगी राजनीति - लघुकथा

 


राजनीति किसी इंसान को कैसे दरिन्दा बना देती है? आज और अभी सोलह वर्षीय स्नेहा ने अपनी आंखों से देखा था. नेता जी के समर्थक किस तरह चुनाव में उनका विरोध कर रही दलित बस्ती को तहस नहस कर के गए थे, यह झोपड़ी के कोने में दुबकी वह देखती रही थी पर उसके लहुलुहान पिता ने यह कहकर संतोष की सांस ली थी कि - अच्छा हुआ गुंडों की नज़र जवान बेटियों पर नहीं पड़ी नहीं तो हम नंगे ही हो जाते। "